Q. निम्न में से किस समास में पूर्व पद विशेषण होता हैं?
[A] तत्पुरुष समास
[B] अव्ययीभाव समास
[C] कर्मधारय समास
[D] बहुव्रीहि समास
Answer
Option [C] कर्मधारय समास
Answer details
ऊपर दिए क्वेश्चन का सही उतर कर्मधारय समास है।
- कर्मधारय समास – कर्मधारय समास में प्रथम पद विशेषण होता है तथा दूसरा पद विशेष्य होता है। कर्मधारय समास को तत्पुरुष समास में शामिल किया जाता है इसमें भी दूसरा पद का अर्थ ही प्रधान होता है।
- विशेषण (उपमान) – इसमें विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते है।
- विशेष्य (उपमेय) – जिसकी विशेषता बताई जाती है।
- जैसे – सुमित्रा सुंदर लड़की है।
- इसमें वाक्य में ‘सुंदर’ शब्द विशेषण है तथा ‘सुमित्रा’ शब्द विशेष्य है।
- उदाहरण
- नीलकण्ठ → नीला है जो कण्ठ
- पीताम्बर → पीत है जो अम्बर
- पाषाणहृदय → पाषाण के समान हृदय
- नृसिंह (नरसिंह) → जो नर है जो सिंह है।
- संसार सागर → सागर रूपी संसार