संविधान सभा Samvidhan Sabha MCQ Quiz in hindi
संविधान सभा Samvidhan Sabha MCQ Quiz in hindi ऑनलाइन क्विज़ है जिसमें भारतीय संविधान सभा, भारतीय राजनीति, और संघ और राज्य सरकारों के के बारे में क्वेश्चन दिए गए हैं। यह क्विज़ छात्रों को परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद करेगी।

Q. जुलाई, 1946 में बनी संविधान सभा (कांस्टीट्यूएंट असेम्बली) के सदस्यों में से निम्नलिखित में से कौन नहीं था ?
[A] बल्लभभाई पटेल
[B] के. एम. मुंशी
[C] जे. बी. कृपलानी
[D] महात्मा गांधी
Ans. [D] महात्मा गाँधी संविधान सभा के सदस्य नहीं थे, साथ ही उनका विचार था कि स्वतंत्रता के पश्चात कांग्रेस को भंग कर दिया जाए।
बल्लभभाई पटेल मौलिक अधिकार एवं अल्पसंख्यक मामलों की समिति
के. एम. मुंशी कार्य संचालन समिति
जे. बी. कृपलानी मौलिक अधिकार उप समिति एवं झण्डा समिति
Q. गणतंत्र’ होता है-
[A] केवल एक लोकतांत्रिक राज्य
[B] अध्यक्षीय पद्धति शासन वाला राज्य
[C] संसदीय पद्धति शासन वाला राज्य
[D] राज्य, जहाँ पर अध्यक्ष वंशागत रूप न हो
Ans. [D] विश्व का प्रथम गणतंत्र राज्य विहार का लिच्छवी गणराज्य था। गणतंत्र उस राष्ट्र को कहा जाता है जहाँ का राष्ट्राध्यक्ष का पद वंशानुगत न हो, व राष्ट्राध्यक्ष निर्वाचित होता है।
Q. कैबिनेट मिशन अधीन बनी संविधान सभा में कितने सदस्य थे ?
[A] 389 सदस्य
[C] 289 सदस्य
[B] 411 सदस्य
[D] 487 सदस्य
Ans. [A] 389 सदस्य में से 4 प्रेसीडेन्सि के प्रतिनिधि थे 93 देशी नरेश का और शेष 292 का निर्वाचन हुआ।
Q भारत का संविधान कब लागू हुआ ?
[A] 9 अगस्त, 1942
[B] 15 अगस्त, 1947
[C] 26 नवम्बर, 1949
[D] 26 जनवरी, 1950
Ans. [D] संविधान 26 नवम्बर, 1949 को बन कर तैयार हो गया लेकिन 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया क्योंकि पहली बार जवाहर लाल नेहरू ने 26 जनवरी, 1930 को लाहौर में रावी तट पर झण्डोतोलन किया था ?
Q. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना को किसने प्रस्तावित किया था ?
[A] बी. आर. अम्बेडकर
[B] बी. एन. राव
[C] महात्मा गांधी
[D] जवाहर लाल नेहरू
Ans. [D] संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष वी. आर अम्बेडकर थे जबकि प्रस्तावना को जवाहर लाल नेहरू के द्वारा प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना प्रस्तुत किया।
महात्मा गाँधी सविधान सभा का सदस्य नहीं थे। बी० एन० राव सविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार चुने गए।
Q. निम्नलिखित में से कौन भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बताता है ?
[A] मूल अधिकार
[C] निदेशक सिद्धान्त
[B] नवीं अनुसूची
[D] संविधान की प्रस्तावना
Ans. [D] भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है इसकी जानकारी प्रस्तावना से होती है, प्रस्तावना में 42वाँ संशोधन के द्वारा धर्म निरपेक्षता को जोड़ा गया, प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता नहीं जोड़ा गया तो भी भारत धर्म निरपेक्ष राज्य था मौलिक अधिकार का अनुच्छेद 25 से 28 भारत को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाता है।
9वीं अनुसूची को प्रथम संविधान संशोधन के द्वारा 1951 में जोड़ा गया जिसमें भूमि सुधार जमिन्दारी उन्मुलन जैसे विषय को रखा
गया । नीति निर्देशक तत्व को संविधान का आदर्श कहा जाता है जिससे यह ज्ञात होता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
Q. भारत का संविधान भारत को कैसे वर्णित करता है ?
[A] राज्य मण्डल
[B] राज्यों का संघ
[C] महासंघ
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. [B] अनुच्छेद 1 में भारत को राज्यों का संघ कहा गया।
Q. संविधान के उद्देशिका में क्या वर्णित है ?
[A] समाजवादी धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
[B] समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
[C] प्रभुत्व सम्पन्न धर्म निरपेक्ष गणराज्य
[D] इनमें से कोई नहीं
Ans. [B] संविधान की प्रस्तावना- हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण, प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए।
Q. भारत का संविधान-
[A] एकल नागरिकता प्रदान करता है।
[B] दुहरी नागरिकता प्रदान करता है।
[C] नागरिकता से संबंधित कोई प्रावधान नहीं है
[D] बहुल नागरिकता प्रदान करता है।
Ans. [A] अनुच्छेद-5-11 तक में नागरिक का वर्णण है, जो भारत के नागरिक को एकल नागरिकता प्रदान करता है, जो भारतीय संविधान को एकात्मक संविधान बनाता है।